वन परिक्षेत्र कोटा एवं उड़नदस्ता की ताबड़तोड़ कार्रवाई लाखों की लकड़ी जप्त,,,,, पढ़े पूरी खबर।


सम्माननीय संपादकगण
श्रीमान मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पांडेय एवं श्रीमान वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर श्री नीरज के निर्देशानुसार एवं श्रीमान उपवनमंडल कोटा श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा श्री नितिन लहरे के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2026 को सर्च वारंट जारी होने पर वन परिक्षेत्र कोटा, उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ आरोपी सुरेश खांडे वल्द रेशम खांडे साकिन लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर आरोपी के घर एवम बाड़ी से 01 नग मिनी आरा मशीन, 01 इलेक्ट्रिक चैन सॉ मशीन, 01 रमदा मशीन, एवं बढ़ईगिरी के अन्य सामग्रियों सहित सागौन, साल एवं मिश्रित चिरान= 1.024 घ.मी. जप्ती कर उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है, जप्त वनोपज एवं सामग्री का बाजार मूल्य- 1.50 लाख रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17789/02 दिनांक 03/10/2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता बिलासपुर से उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल श्री लोकमणी त्रिपाठी, वनपाल श्रीमती संगीत तिर्की, वनपाल श्री जॉन केनेडी, श्री सुनील कुमार जायसवाल, वन परिक्षेत्र कोटा से प.स. कोटा श्री संतोष यादव, प.स. अमाली श्री सुरेश कुमार बंजारे, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, दैनिक श्रमिक रवि कुमार साहू, रविदास मानिकपुरी, रविन्द्र मानिकपुरी, लखन लाल केंवट, पुलिस थाना कोटा से आरक्षक विनोद कुमार यादव एवं उमाशंकर पोर्ते आरक्षक का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post