प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रस्तुत झांकी देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर = प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर मंगला चौक में झांकी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है, बताते चलें कि शुभम विहार स्थित स्वदर्शन भवन में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आम जनता हेतु कई सालों से सेवा कार्य किया जाता है, इनके द्वारा प्रत्येक वर्ष नवरात्रि महोत्सव में मंगला चौक स्थित झांकी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें देवी देवताओं का बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की जाती हैं, जिसे देखने दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं, इसी कड़ी में अष्टमी के दिन अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शवननी पहुंचे उन्होंने माँ दुर्गा का दर्शन किया प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं एवं बधाई दी, कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुभम विहार सेंटर की संचालिका सविता ने क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शवननी को प्रतिमा चिन्ह भेंट किया एवं पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया।