श्रीमान मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पांडेय एवं श्रीमान वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर श्री नीरज के निर्देशानुसार एवं श्रीमान उपवनमंडल अधिकारी बिलासपुर श्री टी. आर. मरई के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर श्री यशपाल वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र बिलासपुर एवं उड़नदस्ता बिलासपुर की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपी चैनसिंह वल्द बुधवार सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष तथा राजकुमार वल्द मोहर सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, साकिन दहाइत पारा, ग्राम मंजूर पहरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के घर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से वन्यप्राणी चीतल का मांस जप्त किया गया है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वन अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के दौरान उनके द्वारा स्वीकार किया गया कि वन्यप्राणी चीतल का अवैध शिकार कर मांस को पका कर खाने का प्रसास किया जा रहा था। अपराधियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17769/11 दिनांक 06.10.2026 दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता बिलासपुर से उड़नदस्ता प्रभारी सुश्री ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल श्री शिव कुमार नाग, वनपाल श्री लोकमणी त्रिपाठी, वनपाल श्रीमती संगीत तिर्की, वनपाल श्री जॉन केनेडी, वनपाल श्री सुनील कुमार जायसवाल, वन परिक्षेत्र बिलासपुर से प.स. सीपत श्री लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल, परिसर रक्षक मंजूरपहरी श्री राजकुमार चेलकर, परिसर रक्षक कारीछापर श्री राजा बघेल का विशेष योगदान रहा।