राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे**अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल*


*राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे*

*अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल*

बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर आएंगे। वे रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के फुटबॉल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता –2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।

    निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 2 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सतपुड़ा अतिथि गृह, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय ठहरने के बाद वे शाम 4 बजे रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट फुटबॉल मैदान के लिए रवाना होंगे और शाम 4.10 बजे प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल शाम 5.35 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7.20 बजे लोक भवन पहुंचेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post